एलआईसी की सर्वाधिक चर्चित और सबसे ज्यादा बिकने वाली बीमा पॉलिसियों में से एक है जीवन आनंद। 2002 में अपनी शुरुआत से ही यह बीमा पॉलिसी चर्चा में रही है और संतुष्ट ग्राहकों के मानकों को देखा जाए, तो यह पॉलिसी पूरी तरह कामयाब रही है। यह पॉलिसी जीवन के साथ भी, जीवन के बाद भी के अपने वायदे को पूरी तरह निभाती है।
क्यों है जीवन आनंद सबसे अलग : यह पॉलिसी धारक को संपूर्ण जीवन की सुरक्षा देने वाली पॉलिसी है। यानी पॉलिसी का पूरा प्रीमियम देने के बाद 70 वर्ष तक बिना कोई अतिरिक्त प्रीमियम देकर रिस्क कवर का लाभ मिलता है। इस उदाहरण से देखें। राज की उम्र 30 साल है। राज ने जीवन आनंद पॉलिसी 10,00,000 (दस लाख) रुपए की ली और 20 साल प्रीमियम देने का फैसला किया। राज की मृत्यु दुर्घटना (प्रीमियम भुगतान अवधि यानी 20 सालों के भीतर) में होती है, तो 10 लाख रुपए + दुर्घटना हितलाभ + मृत्यु के दिन तक का बोनस मिलता है। राज पूरे 20 साल जीवित रहते हैं, तो पॉलिसी के 20 साल पूरे होने के बाद (50 की उम्र में) मैच्योरिटी पर 10 लाख रुपए + बोनस + अतरिक्त अंतरिम बोनस मिलता है। साथ ही पॉलिसी के 20 साल पूरे होने और सभी लाभ ले लेने के बाद मान लें कि राज का देहांद 60 की उम्र में हुआ, तो ऐसी स्थिति में 10 लाख + दुर्घटना हितलाभ 5 लाख रुपए नॉमिनी को मिलेंगे।
इस पॉलिसी को कौन ले सकता है : -
प्रवेश की उम्र : 18 वर्ष (पूर्ण )
अधिकतम उम्र : 65 वर्ष
न्यूनतम अवधि : 5 वर्ष
न्यूनतम बीमाधन : 1,00,000
अधिकतम बीमाधन : कोई सीमा नहीं
प्रीमियम पेड विकल्प : वार्षिक/अर्धवार्षिक/त्रैमासिक/ईसीएस
पॉलिसी पर लोन सुविधा : 9 प्रतिशत दर
पॉलिसी पर होम लोन : हां
* इस पॉलिसी में बीमाधन बंदोबस्ती अवधि के पूरा होने पर बोनस सहित मिलता है। इसके बाद भी बीमा संरक्षण चालू रहता है और मृत्यु होने पर फिर से देय हो जाता है। मृत्यु बंदोबस्ती अवधि के बीच में हो जाए, तो बीमाधन उस समय तक के बोनस के साथ मिलता है।
* दुर्घटना हितलाभ प्रीमियम भुगतान की अवधि एवं उसके बाद 70 साल की उम्र तक मिलता है।
* प्रीमियम देय अवधि के बाद मृत्यु होने पर यदि पॉलिसी पेडअप की स्थिति में है, तो पेडअप मूल्य या फिर बीमित धन नॉमिनी को मिलेगा। पॉलिसी होल्डर अपनी इच्छा से पॉलिसी को प्रीमियम देय अवधि के बाद सरेंडर करा सकते हैं।







1 comments:
but 100000 ke liye kitana primium bharna padega
Post a Comment